खुर्जा में एम्बुलेंस चालक से मारपीट करने का मामला:घायल जिला अस्पताल रेफर,युवक ने लूटपाट का केस दर्ज कराया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 26, 2025
खुर्जा में एक निजी एंबुलेंस चालक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला महासचिव सलमान जटिया हॉस्पिटल में एम्बुलेंस चालक के रूप में कार्यरत हैं। 24 अगस्त को रात करीब 10 बजे सलमान अपनी एम्बुलेंस लेकर जटिया हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सलमान पर हमला कर दिया। उन्होंने लात, घूंसे, डंडे और लोहे के पंच से सलमान की पिटाई की। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। घायल सलमान ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें थाने ले गई और मेडिकल जांच के लिए जटिया हॉस्पिटल भेजा। घटना से यूनियन के लोगों में आक्रोश है। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर ने खुर्जा कोतवाली प्रभारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles
स्याना में देर रात से झमाझम बारिश:मुख्य बाजार बना तालाब, जनजीवन अस्त-व्यस्त...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 24, 2026
चांदौक दोराहा पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, सड़क और बिजली के पोल उखाड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 22, 2026
बुलंदशहर में 'ऑपरेशन कनविक्शन' से 1405 अपराधियों को सजा:230 दिनों में अदालत ने सुनाया फैसला, हर 4 घंटे में एक दोषी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 22, 2026