औरंगाबाद में मानसून की पहली बारिश से हालात खराब:नालियां चोक,घरों में घुसा पानी,कई मोहल्लों में जलभराव,अधिकारी नदारद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
औरंगाबाद में मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। रविवार की रात से हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बालका रोड, मोहल्ला अट्ठा, भावसी रोड, प्राचीन नागेश्वर रोड, एनपीएस स्कूल वाली सड़क, कल्याण मंडप बाला मंदिर रोड और मेन सदर बाजार में नालियां चोक हो गई हैं। इससे गलियों में पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति सबसे खराब मोहल्ला अट्ठा जाने वाले बालका रोड की है। यहां एक तरफ स्कूल और दूसरी तरफ मंदिर है। यह पूरा क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गया है। इस समस्या पर नगर पंचायत के अधिकारियों का रवैया उदासीन दिख रहा है। नालियों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। पंचायत के अधिशाषी अधिकारी और अध्यक्ष सलमा अब्दुल्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते नालियों की सफाई कर दी जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026