बुलंदशहर में डॉक्टर और महिला से मारपीट..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 21, 2025

महिला पर पड़ोसियों ने किया हमला,महिलासे दबंगों ने की मारपीट.
दूसरी घटना गांव नूरपुर की मंडैया में हुई। प्रियंका नाम की महिला ने चार पड़ोसियों पर हमले का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक रात करीब 9 बजे हेम सिंह, जसवंत, महेंद्र और गिरितिक उनके घर में घुस आए। उस वक्त वह घर में अकेली थीं। आरोपियों ने गाली-गलौच के बाद उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्लीनिक में नशे में धुत व्यक्ति ने डॉक्टर को पीटा....
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में दो अलग-अलग हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना आदर्शनगर में हुई। महावतपुर गढ़ी निवासी डॉ. जितेंद्र के क्लीनिक पर आदर्शनगर का रहने वाला एक युवक पहुंचा। युवक ने डॉक्टर से दुर्व्यवहार किया। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डॉक्टर के अनुसार हमले के समय आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Related Articles
अनूपशहर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:आरोपी के खिलाफ केस दर्ज,कार ने बाइक को मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 31, 2025

निजी अस्पताल खुले में फेंक रहे कचरा:स्याना में बायोमेडिकल वेस्ट का गलत निस्तारण,स्वास्थ्य विभाग मौन...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2025

स्याना में होमगार्ड की मौत:ड्यूटी जाते समय डंपर ने सिर कुचला,बीबी नगर चौराहे पर हादसा,हरवीर सिंह की गई जान...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 16, 2025