बुलंदशहर में घटना:महिला से बदसलूकी,आरोपी को भीड़ ने पीटा,पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। ई-रिक्शा में पहले से ही सवार एक अधेड़ व्यक्ति पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।महिला की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026