बुलंदशहर में रिजर्व पुलिस लाइन में स्मृति समारोह का आयोजन:पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
आज बुलंदशहर की रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश सेवा और कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार और सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026