अरनिया चौराहे पर ट्रक के वजन से पुलिया टूटी:मरम्मत की जरूरत,अररिया ब्लॉक के बिजली घर चौराहे पर हादसा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर में अरनिया ब्लॉक के बिजली घर चौराहा अरनिया मोड़ टी-पॉइंट पर एक पुलिया का लेंटर भारी वाहन के गुजरने से टूट गया। यह घटना आज सुबह करीब 12 बजे हुई, जिससे पुलिया का एक हिस्सा नीचे धंस गया और उसमें से सरिया दिखने लगी। यह पुलिया हाईवे से सुरजावली संपर्क मार्ग को जोड़ने वाले टी-पॉइंट पर स्थित है। लेंटर टूटने के बाद पुलिया की कमजोर संरचना स्पष्ट हो गई है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में जब संबंधित विभाग टीडीसी (TDC) के अधिकारी बृजेश यादव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। यह घटना दिन के समय होने के कारण किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका, लेकिन पुलिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब जानकारी मिलने के बाद पुलिया को मजबूती से दोबारा बनवाया जाएगा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यह मार्ग स्थानीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026