स्याना में पुलिस पर मारपीट:नाबालिग अपहरण मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत,जातिसूचक गाली देने का आरोप...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 22, 2025
बुलंदशहर में एक पुलिस अधिकारी पर नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कियावली, थाना नरसैना निवासी प्रमेश ने पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी नाबालिग बेटी को एक स्थानीय लड़का रास्ते से उठा ले गया था। तीन दिन बाद पुलिस ने लड़की और लड़के दोनों को पकड़ लिया और पुलिस चौकी ले आई, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रमेश के अनुसार, मामले के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार, जो बुगरासी पुलिस चौकी में तैनात थे, ने पीड़ित पक्ष को चौकी बुलाया। चौकी में जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने प्रमेश के साथ कथित तौर पर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में उचित और तत्काल कार्रवाई करने का विनम्र निवेदन किया है। प्रमेश ने बताया कि वह अनुसूचित जाति (जाटव) से संबंध रखते हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उधर मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं जांच की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026