बुलंदशहर में सिंगापुर बेली कार्निवल का भव्य आयोजन:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,अहार बाईपास स्थित मंगल पैंठ मैदान में भीड़ उमड़ी...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के अहार बाईपास स्थित मंगल पैंठ मैदान में पहली बार सिंगापुर बेली कार्निवल मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। मेले में बुर्ज खलीफा, एफिल टॉवर और चांद-तारा जैसी आकर्षक प्रतिकृतियां लगाई गई हैं। प्रवेश द्वार को हवाई जहाज के आकार में बनाया गया है, जबकि "दिल वाली सेल्फी पॉइंट" युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। बच्चों के लिए मिकी माउस और ट्रैंपलिंग जैसे झूले मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक पुलिस चौकी भी बनाई गई है। साथ ही, खाने-पीने के स्टॉल और खरीदारी की दुकानों से मेले की रौनक बढ़ गई है। स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। दीपावली के बाद से मेले में भीड़ लगातार बढ़ रही है। यह कार्निवल 10 नवंबर तक चलेगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026