बुलंदशहर में हाईवे चौड़ीकरण कार्य अधूरा:ठेकेदार के कर्मचारी लापता,गुलावठी में फुटपाथ सड़क उखाड़कर छोड़ी...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में हाईवे चौड़ीकरण के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ सड़क उखाड़ने के बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे अक्सर जाम लग रहा है और आवागमन बाधित हो रहा है। शहर के अंदर हाईवे पर दोनों ओर की फुटपाथ सड़क कई दिन पहले उखाड़ी गई थी। वर्तमान में इन रास्तों पर कहीं पत्थर पड़े हैं, कहीं मलबे के ढेर लगे हैं तो कहीं गहरी खाई जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदार सौरभ अग्रवाल, सुनील कुमार, मुस्तफा सैफी और सुशील कंसल ने बताया कि शहर के अंदर सड़क चौड़ीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है। त्योहारों के दौरान भी सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया, जिस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस संबंध में गुलावठी की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने शहर की सड़क की मौजूदा स्थिति की जानकारी प्रशासन को दी है। उन्होंने रात के अंधेरे में बड़े हादसे की आशंका जताते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बताया गया है कि ठेकेदार के कर्मचारी भी मौके से नदारद हैं, जिससे काम रुका हुआ है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026