स्याना में डंपिंग ग्राउंड में आग, विषैला धुआं फैला:शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई,चार दिनों से लोग परेशान...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
स्याना में बुगरासी रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में बीते चार दिनों से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे फैल रहे विषैले धुएं के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ गया है और स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी लोकेंद्र त्यागी, ऋषभ गौरव, सूरजभान और नरेश राजा सहित अन्य लोगों ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में लगातार आग लग रही है, जिससे घना और जहरीला धुआं फैल रहा है। उनका आरोप है कि शरारती तत्व आए दिन डंपिंग ग्राउंड में आग लगा देते हैं। बीती रात एक बार फिर शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने के बाद धुआं फैलने से नगर पालिका कर्मचारियों की टीम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि आग लगाने वालों की पहचान कराई जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि आग की सूचना पर तुरंत टीम भेजी गई थी और आग बुझा दी गई है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026