भाजपा ने युवाओं को ठगा, बेरोजगारी चरम पर:संगठन मजबूती पर जोर,युवा कांग्रेस नेताओं ने समीक्षा बैठक में भाजपा पर साधा निशाना...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 27, 2025
बुलंदशहर में युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना, संगठन को नगर और ब्लॉक स्तर तक मजबूत बनाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना था। बैठक में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी विशाल चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा और अवसरों के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने नौजवानों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर ठगने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम पर है।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की राजनीति के माध्यम से युवाओं को बर्बाद कर रही है। उन्होंने ब्लॉक और नगर स्तर पर युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की असली आवाज है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन को सशक्त बनाकर ही देश और प्रदेश में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन सृजन अभियान में तेजी लाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। जियाउर्रहमान ने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस को पंचायत चुनाव में 25 प्रतिशत भागीदारी दी जाएगी और इस संगठन ने उनके जैसे हजारों कार्यकर्ताओं को नेतृत्व प्रदान किया है। बैठक को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिीकी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, प्रज्ञा गौड़, ज्ञानेंद्र राघव और छात्र नेता सचिन वशिष्ठ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम वाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, प्रज्ञा गौड़, ज्ञानेंद्र राघव, आशू कुरैशी, कुंवर आदिल, छात्र नेता सचिन वशिष्ठ, बसंत शर्मा, फैजान खान, मुनेंद्र जाटव, आसिफ सोलंकी, विमलेश बाल्मीकी, खुशी श्रीवास्तव, सुरेंद्र उपाध्याय, अब्दुल रहमान, शोएब खान, वसीम खान, साहिल शाह, रहमत अली, नरेश शर्मा, उम्मेद सूर्यवंशी और मोहित गौतम एडवोकेट सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026