जहांगीरपुर में विद्युत चिंगारी से गन्ने की फसल जली:किसान ने मांगी मदद,आठ बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 27, 2025
बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव रखेड़ा में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान चरन सिंह को भारी नुकसान हुआ है। किसान चरन सिंह ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी निकली और टूटे तार खेत में गिर गए। इससे गन्ने की फसल में आग लग गई, जो देखते ही देखते आठ बीघा खेत में फैल गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने नलकूप और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ित किसान ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर रोष है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026