बुलंदशहर में ट्रक की टक्कर से दो की मौत:सलेमपुर गांव के पास मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर देर रात सड़क हादसे में तीन घायल...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 27, 2025
बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील के सलेमपुर गांव में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर देर रात करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शिकारपुर निवासी 20 वर्षीय सूफियान पुत्र साकिर और 2 वर्षीय इफा पुत्री साजिद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों और मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर पहुंचाया। घायलों में 25 वर्षीय सना पत्नी साजिद, 4 वर्षीय दान्याल पुत्र आबिद और 30 वर्षीय सिमरन पत्नी आबिद शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026