बुलंदशहर के घाटों पर उमड़ी भीड़:उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न,व्रतियों ने किया प्रसाद खाकर व्रत खोला...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 28, 2025
बुलंदशहर में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शहर और ग्रामीण इलाकों के गंगा घाटों, नहरों और कृत्रिम जलाशयों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पूरी रात जागरण किया। मंगलवार तड़के से ही व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचने लगी थीं। सूर्य की पहली किरणें फूटते ही 'छठ मइया के जयकारे' से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा श्रद्धालुओं ने दूध, जल, गन्ना, नारियल, ठेकुआ और विभिन्न फलों से सूर्य देव को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर चार दिवसीय निर्जला व्रत का पारण किया। छठ पर्व के दौरान प्रशासन ने घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की थीं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जबकि नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एएसपी ऋजुल ने बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। घाटों को प्लास्टिक मुक्त रखने का आग्रह किया गया और श्रद्धालुओं ने मिट्टी के दीप जलाकर छठ मइया की पूजा की। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय निवासी पीयूष प्रताप ने बताया कि छठ मइया उनके परिवार की आराध्या हैं और वे पूरे साल इस पर्व का इंतजार करते हैं। उन्होंने इसे आत्मशुद्धि और परिवार की मंगलकामना का पर्व बताया। अन्य व्रती कविता और मंजू ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सुरक्षा और सफाई पर संतोष व्यक्त किया।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026