चंदौली में ट्रक ने रौंदा:सास-बहू-पोते की मौत,भांजे का शव लेकर रोता रहा मामा,छठ पूजा करने जा रहे थे...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 28, 2025
चंदौली में सास-बहू और पोते की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिवार छठ पूजा के लिए घाट पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। भागने के चक्कर में ट्रक ने एक पेड़ में भी टक्कर मार दी। इसके बाद एक बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे तो मामा भांजे का शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोने लगा। हादसा इतना भीषण था कि सास-बहू और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर में ग्रामीण जुट गए और सड़क पर हंगामा कर जाम लगा दिया। हंगामे की जानकारी पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुआ। मृतकों की पहचान रेवसा-पंचफेड़वा निवासी कुमारी देवी (45), चांदनी देवी (30) और सौरभ कुमार (7) के रूप में हुई है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026