बुलंदशहर में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान:काला आम से भूड तक मुख्य मार्गों पर हुई कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 28, 2025
बुलंदशहर में नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को शहर को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त कराने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। पालिका की टीम ने काला आम से लेकर भूड तक के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़कों तक फैले टीन शेड, पक्के प्लेटफॉर्म और अन्य सामान हटाने के निर्देश दिए गए। टीम ने मौके पर दुकानदारों को चेतावनी दी और उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन न करने वालों पर अगली कार्रवाई सख्त होगी। सदर तहसील के अधिकारियों के साथ नगर पालिका ईओ डॉ. अश्विनी कुमार और सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। अभियान में पालिका कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी की रोज़ी-रोटी छीनना नहीं है, बल्कि शहर की सड़कों को अवरोधमुक्त और यातायात को सुगम बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई लोग अतिक्रमण कर रहे हैं, इसलिए इस बार चेतावनी के साथ फोटो साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में चालान और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया, अन्यथा पालिका को मजबूर होकर कार्रवाई करनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की है। उनका कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य सड़कों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी। निवासियों ने उम्मीद जताई कि यदि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहा, तो शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026