सेवा भारती ने भगिनी निवेदिता को पुण्यतिथि पर किया याद:जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया योगदान,एकलव्य संस्कार केंद्र पर दी पुष्पांजलि...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 29, 2025
सेवा भारती अनूपशहर ने अपने एकलव्य संस्कार केंद्र पर भगिनी निवेदिता की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। भगिनी निवेदिता एक शिक्षिका, लेखिका और समाजसेविका थीं। भगिनी निवेदिता का जन्म आयरलैंड, ब्रिटेन में हुआ था। वे 1898 में भारत आईं, जहाँ उनकी मुलाकात स्वामी विवेकानंद से हुई। स्वामी विवेकानंद ने ही उन्हें 'निवेदिता' नाम दिया। स्वामी जी से प्रेरित होकर उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा कार्यों में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए सेवा भारती के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि भगिनी निवेदिता एक अंग्रेज-आइरिश सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, शिक्षक और स्वामी विवेकानंद की शिष्या थीं। उनका मूल नाम 'मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल' था। भारत उन विदेशियों पर गर्व करता है, जिन्होंने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, और भगिनी निवेदिता उनमें से एक हैं। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु बनाया और भारत को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना। उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले देशभक्तों की खुलेआम मदद की और महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश वाष्णेय, जिला मंत्री नारायण देव मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सैनी, मीडिया प्रभारी सौरभ वाष्णेय, नगर मंत्री अमन गर्ग, शिक्षिका कु० चारू, कशिश, प्राची, पूजांसी, मोनी और योगिता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026