बुलंदशहर के परवाना गांव में चकरोड बंद:लेखपाल ने जांच का दिया आश्वासन,खेतों तक पहुंचने में हो रही परेशानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 30, 2025
बुलंदशहर के परवाना गांव के किसानों को इन दिनों अपने खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की 8 फुट 3 इंच चौड़ी चकरोड, जो आधिकारिक नक्शे में दर्ज है, को बंद कर दिया गया है। इस वजह से किसान दयानंद सिंह लोधी और भरत सिंह लोधी अपने खेतों तक ट्रैक्टर, ट्रॉली या कृषि उपकरण नहीं ले जा पा रहे हैं। दयानंद सिंह लोधी ने बताया कि उनको खेत तक जाने वाली चकरोड वर्षों पुरानी है, लेकिन अब इसे अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे खेतों में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। भरत सिंह लोधी ने भी इसी तरह की समस्या बताते हुए कहा कि चकरोड बंद होने से फसल की बुआई और उपज निकासी प्रभावित हो रही है। इस मामले में लेखपाल विपिन यादव ने कहा कि वह एक-दो दिन में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और आवश्यक रिपोर्ट तैयार करेंगे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026