बुलंदशहर की रहने वाली शिक्षिका की नोएडा में मौत:डेंगू से बीमार थी,जिला न्यायालय के फार्मासिस्ट की थी पत्नी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 30, 2025
बुलंदशहर: जिला न्यायालय के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट की पत्नी का नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं और परिजनों को डेंगू का संदेह है। मृतका एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका थीं। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आवास विकास प्रथम निवासी ज्ञानेंद्र कुमार जिला न्यायालय में फार्मासिस्ट हैं। उनकी 42 वर्षीय पत्नी सविता गांव पोंडरी के परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। फार्मासिस्ट डीके दुबे ने बताया कि सविता कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं।शुरुआत में परिजनों ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उन्हें नोएडा ले जाया गया। प्लेटलेट्स कम होने पर उन्हें जंबो पैक चढ़ाया गया। उपचार के दौरान शिक्षिका सविता ने नोएडा में दम तोड़ दिया। परिजनों ने उनकी मौत का कारण डेंगू बुखार बताया है।शिक्षिका की मौत की सूचना पर जिला मलेरिया विभाग की टीम उनके घर पहुंची। हालांकि, परिजन गांव चले गए थे, लेकिन एहतियातन घर के आसपास एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया।जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र के गांव काहिरा निवासी एक महिला, दानपुर क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय महिला और एक 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। पिछले तीन दिनों में डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। इन सभी की निजी लैब में डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में अब तक डेंगू के कुल 47 और मलेरिया के 43 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026