खुर्जा में रोडवेज बस ने टैंकर को मारी टक्कर:तीन लोग घायल,मामले की जांच जारी,नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 30, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पानी के टैंकर को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक और परिचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर मधुसूदन डेरी के सामने हुई। फाउंड्रीनगर डिपो की यह रोडवेज बस गाजियाबाद जा रही थी। टक्कर के समय टैंकर नेशनल हाईवे किनारे पेड़-पौधों में पानी डाल रहा था। हादसे में बस चालक अक्षय तिवारी (निवासी इटावा) और परिचालक सुभाष (निवासी सिकंदराराऊ) घायल हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। बस में सवार अन्य यात्री भी घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026