बुलंदशहर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया:पुलिस-छात्रों ने लिया हिस्सा,रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 31, 2025
बुलंदशहर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिसकर्मी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। दौड़ का शुभारंभ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने किया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया था। उन्होंने छोटी-छोटी रियासतों को जोड़कर एक महान देश को भारत के रूप में गढ़ा। उन्होंने एकजुटता के महत्व पर जोर दिया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का नारा लगाया। इस आयोजन का लक्ष्य युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्रनिर्माण और सांस्कृतिक एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। जिले भर के विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026