सैदपुर रोड पर गिरा जर्जर स्ट्रीट लाइट पोल:एक घंटे से अधिक समय तक लगा रहा जाम,हादसे में बाइक सवार चोटिल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में रविवार दोपहर सैदपुर रोड पर एक स्ट्रीट हाईमास्क लाइट पोल अचानक सड़क पर गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग चोटिल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोल गिरने से सैदपुर रोड पर एक घंटे से अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा। यह पोल विद्युत तारों और अन्य केबलों से बंधा हुआ था। सड़क पर गिरने से पहले यह एक बाइक से टकराया, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईमास्क पोल जड़ से जर्जर हो चुका था और इसे बदलने के लिए पालिका से कई बार अनुरोध किया गया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। पोल के बीच सड़क पर गिरने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में प्रशासन की गाड़ी और एक एंबुलेंस भी फंसी रही। एक घंटे से अधिक समय तक पोल सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन सरकारी मशीनरी का कोई भी प्रतिनिधि तुरंत यातायात सुचारू कराने मौके पर नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर भी सरकारी अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, जेई राणा प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026