चौकी इंचार्ज ने रेप पीड़िता पर बनाया समझौते का दबाव:एसएसपी से की कार्रवाई की मांग,डराकर गलत तहरीर लिखवाने का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 04, 2025
बुलंदशहर में एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पीड़िता से छेड़छाड़ की मन मुताबिक तहरीर लिखवाई, जबकि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। 25 अक्टूबर को किशोरी घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस के एक युवक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया। परिजनों के अनुसार, वे जोखाबाद चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें शिकायत लेकर आने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने पीड़िता किशोरी से अपनी मनमर्जी से छेड़छाड़ की तहरीर लिखवा ली और इसी आरोप में कार्रवाई की बात कही। परिजनों का दावा है कि चौकी में पीड़िता को डराया गया और जबरन यह तहरीर लिखवाई गई। इसके बाद पुलिस पर यह भी आरोप है कि उन्होंने आरोपी को बुलाकर पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया और बिना मेडिकल कराए ही बेटी का बयान दर्ज कर लिया। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई हो और पीड़िता का मेडिकल कराया जाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी युवक लगातार उनकी बेटी का पीछा कर रहा है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इस संबंध में सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि 25 अक्टूबर को ही पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों के संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026