बुलंदशहर एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश:ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक बंगाली सिंह निलंबित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 05, 2025
बुलंदशहर के थाना छतारी में तैनात उपनिरीक्षक बंगाली सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले में ड्यूटी जॉइन न करने का आरोप है। उपनिरीक्षक बंगाली सिंह को 24 अक्टूबर 2025 को बुलंदशहर से अस्थाई पुलिस लाइन, गढ़मुक्तेश्वर (जनपद हापुड़) भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने 4 नवंबर 2025 तक वहां अपनी आमद दर्ज नहीं कराई। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने उपनिरीक्षक बंगाली सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के संदेश के रूप में देख रहा है। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए बुलंदशहर से पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपनिरीक्षक बंगाली सिंह के समय पर रिपोर्ट न करने से विभाग को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026