बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो युवक घायल:पुलिस मामले की जांच में जुटी,बीबी नगर रोड पर मोपेड-बाइक की टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
बुलंदशहर के बीबी नगर रोड पर काला आम के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में मोपेड और बाइक की टक्कर हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हुए। गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पुराना छत्ता निवासी जीशान पुत्र नौशाद अपनी मोपेड पर सवार होकर नगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसकी मोपेड की टक्कर एक बाइक से हो गई। हादसे में जीशान और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जीशान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी यगदत्त शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026