पाली परतापुर गांव में सार्वजनिक स्थल पर झगड़े का मामला:पाली परतापुर गांव से हुई गिरफ्तारी,ग्रामीणों ने की शिकायत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
बुलंदशहर के बीबी नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पाली परतापुर गांव में सार्वजनिक स्थल पर ग्रामीणों से झगड़ा कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि आरोपी मनोज सार्वजनिक स्थल पर अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था और ग्रामीणों को गाली दे रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने और झगड़ा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 (दंड प्रक्रिया संहिता) के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में सार्वजनिक स्थलों पर झगड़ा या शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026