बुलंदशहर में सार्वजनिक स्थल पर झगड़ा:शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार,बीबी नगर पुलिस ने पड़ोसी से विवाद करने वाले को पकड़ा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
बीबी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर पड़ोसी से झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि आरोपी गोविंद अपने पड़ोसी के साथ सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहा था। इस झगड़े की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोविंद के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस किसी भी सूरत में सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को बख्शेगी नहीं। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर झगड़ा करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026