स्याना में एक युवक गंभीर रूप से घायल:ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की भिड़ंत,पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
स्याना में हापुड़ रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव थल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, किरन टाकिज रोड निवासी हारिश पुत्र लियाकत देर रात अपनी ई-रिक्शा से नगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसकी ई-रिक्शा की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हारिश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में हारिश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। कोतवाली प्रभारी यगदत्त शर्मा ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026