निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध हालत में मौत:हंगामा किया,परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 08, 2025
बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, देवीपुरा इलाके की 45 वर्षीय राखी को बीते दिन नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
सही इलाज न करने का आरोप..
परिजनों का कहना है कि महिला की तबीयत सामान्य थी। शुक्रवार को डॉक्टर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही मिनटों बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार ने आरोप लगाया है कि इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उनका दावा है कि समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026