बच्चों को चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:हाथ-पैर बांधकर कड़ी धूप में लिटाया, आरोपी पर FIR...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2026
बच्चों को चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:हाथ-पैर बांधकर कड़ी धूप में लिटाया, आरोपी पर FIR
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रक्षाबंधन के दिन दो दलित बच्चों को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें कड़ी धूप में टीन शेड के नीचे बंधक बना लिया। इस घटना में स्थानीय पुलिस ने शुरुआती लापरवाही बरती। बच्चों पर हुए अत्याचार का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जनआक्रोश बढ़ने और मामला उजागर होने पर चोला थाना पुलिस ने आरोपी आदित्य चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यदि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होता, तो पुलिस शायद इस मामले को दबा देती। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि उसे कार्रवाई के लिए वीडियो वायरल होने का इंतजार क्यों करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप सिंह ने निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles
बुलंदशहर में भाकियू नेताओं पर बड़ी कार्रवाई:धरना, चक्का जाम और पुलिस से अभद्रता पर मुकदमा, 150 अज्ञात पर केस...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 04, 2026
जिला बदर आरोपी थे अंकुर के हत्यारे:बुलंदशहर में प्रशासन के दावों की खुली पोल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 04, 2026
बुलंदशहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर।...TV Newsकल तक
By By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 03, 2026