बुलंदशहर में दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार:अमर सिंह को 10 साल की जेल और 21 हजार रुपए जुर्माना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। आरोपी अमर सिंह को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अमर सिंह ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मॉनीटरिंग सेल बुलंदशहर ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। थाना अनूपशहर में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में 5 गवाहों की गवाही दर्ज की गई। न्यायाधीश विनीत चौधरी (एडीजे अनूपशहर) ने सभी सबूतों और गवाहियों के आधार पर अमर सिंह को दोषी पाया। उन्होंने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 21,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया अभियोजन पक्ष से प्रवेन्द्र सिंह लोधी ने पैरवी की। मॉनीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार कांस्टेबल लोमस कुमार और कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल राहुल कुमार ने भी इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026