बुलंदशहर में ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या:पिता बोले - बुला कर ले गया था दोस्त,हिरासत में आरोपी,शनिवार शाम से था लापता...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 25, 2026
बुलंदशहर में शिकारपुर के अन्तर्गत अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव सतवरा-खुसरूपुर रजवाहे की पुलिया के नीचे खून से लथपथ मिला। पुलिस के अनुसार, हत्या ईंट से सिर कुचलकर की गई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान खुसरूपुर निवासी 24 वर्षीय अरविंद पुत्र नेत्रपाल सिंह के रूप में हुई है। अरविंद शनिवार शाम करीब 4 बजे से लापता था। उसके पिता नेत्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को अरविंद का दोस्त कपिल, जो उसी गांव का निवासी है, उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जब अरविंद देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह तक अरविंद का पता न चलने पर परिजनों ने थाना अहमदगढ़ में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Related Articles
बुलंदशहर जेल में नोटिस तामील कराया:ककोड़ फायरिंग कांड: आरोपी हसीन पर लगा NSA,असलम पर भी हुई थी कार्रवाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026
खुर्जा कोतवाली के यार्ड में लगी आग,150 वाहन जलकर राख:शॉर्ट सर्किट के कारण फैली आग पर 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026
बुलंदशहर में रास्ते के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट:वीडियो आया सामने,घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 23, 2026