हत्या का प्रयास करने वाले टॉप-10 अपराधी दोषी:40-40 हजार का जुर्माना भी लगाया,दो को 7-7 साल की सजा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025
बुलंदशहर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अमित और जयकुमार उर्फ जैका को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोनों ने 2018 में रामवीर सिंह के बेटे अजीत उर्फ बिल्लू पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस मामले में थाना खानपुर में धारा 307, 120बी और 506 के तहत केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई। न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्रा की एससी/एसटी एक्ट कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया। साथ ही 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजक ध्रुव कुमार वर्मा ने पैरवी की। मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार हेड कांस्टेबल नीशू राणा और कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल अजीत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने में सफलता हासिल की।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026