कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 26, 2026
खुर्जा के मुंडाखेड़ा स्थित एनएम गैस एजेंसी पर हाल ही में हुए विवाद और एजेंसी संचालक को दी गई धमकियों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों और एजेंसी संचालक को गुलाब भेंट कर आपसी भाईचारे, सद्भाव और मोहब्बत का संदेश दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर समाज में नफरत फैलाकर शहर और देहात का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे प्रयासों के खिलाफ हर स्तर पर मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है, और जहां कहीं भी नफरत फैलाने की कोशिश होगी, वहां कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के मोहब्बत के संदेश के साथ पहुंचेंगे। उन्होंने गैस एजेंसी संचालक खालिद खान को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उन्हें निडर होकर अपना कार्य जारी रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, भजनलाल विमल, सुरेंद्र राघव एवं नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र महावर ने एक स्वर में कहा कि धर्म के आधार पर भेदभाव और किसी को धमकाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, भजनलाल विमल, धर्मेंद्र महावर, मुन्नीलाल दिवाकर, नईम मंसूरी, नवाब खान, सुरेंद्र राघव, इमरान फरीदी, कृष्ण कुमार सैनी, मौ सलमान, मोहनलाल सिंह, ऋतिक कुमार और फहीमुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026