बुलंदशहर देहात में झमाझम बारिश:पारा 10 डिग्री गिरा, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 20, 2026
बुलंदशहर देहात में झमाझम बारिश:पारा 10 डिग्री गिरा, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
बुलंदशहर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 2 बजे आसमान में घने बादल छा गए और देहात क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। इस बारिश का सबसे बड़ा प्रभाव तापमान पर पड़ा। गुरुवार को जहां जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार दोपहर की बारिश के बाद इसमें 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। यह बारिश आम जनता के साथ-साथ किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हुई है। देहात क्षेत्रों में हुई इस मूसलाधार बारिश से धान के खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है, जिससे फसल को संजीवनी मिली है। डीजल और नलकूपों के सहारे सिंचाई कर रहे किसानों को भी राहत मिली है, जिससे उनकी लागत में कमी आएगी। स्थानीय लोगों और किसानों के अनुसार, इस बारिश की सख्त आवश्यकता थी। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं, जिससे आने वाले घंटों में जिले के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
Related Articles
तेज रफ्तार बाइक सवारों ने बुग्गी में मारी जोरदार टक्कर।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 21, 2026
बुलंदशहर: गलत दिशा में जा रहे डंपर की टक्कर हाईवे पर पलटा ऑटो रिक्शा।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 21, 2026
बुलंदशहर:नाले में अज्ञात युवक शव मिलने से हड़कंप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 21, 2026