मलेरिया विभाग के दफ्तर में घूस लेने का:10 हजार महीना ली जा रही रिश्वत,सीएमओ ने जांच के लिए बनाई टीम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2025
बुलंदशहर के शहरी मलेरिया विभाग कार्यालय का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में रुपए का लेन-देन करते हुए दिखाया गया है। इसमें रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने इसे सेवानिवृत्त कर्मचारी की पार्टी के लिए चंदा वसूली का मामला बताया। वीडियो में कर्मचारियों द्वारा 10 हजार रुपए महीने की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। सीएमओ ने शहरी मलेरिया अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. शशिकांत राय और जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद को जांच सौंपी। विभाग के एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर कार्यक्रम के लिए धनराशि एकत्रित की जा रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. शशिकांत राय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो जुलाई महीने का है। डॉ. राय के अनुसार, विभाग के ही एक कर्मचारी ने मजाक करते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। उन्होंने रिश्वत लेने के आरोपों को निराधार बताया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026