बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 11, 2026
बुलंदशहर जिले में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को अब पोस्टपेड प्रणाली में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने के संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पोस्टपेड किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत, उपभोक्ताओं को हर महीने की 10 तारीख तक उनके मोबाइल पर डिजिटल बिल और घरों पर फिजिकल बिल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। विभाग का दावा है कि पोस्टपेड प्रणाली लागू होने से उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराने की समस्या से राहत मिलेगी। शहर के प्रीत विहार निवासी उपभोक्ता अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने पर कई बार अचानक बिजली कट जाती थी, जिससे काफी परेशानी होती थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पोस्टपेड व्यवस्था शुरू होने से अब राहत मिलेगी। वहीं, खुर्जा निवासी सीमा अग्रवाल ने कहा कि मोबाइल पर बिल आने और बाद में भुगतान की सुविधा उपभोक्ताओं के लिए बेहतर साबित होगी। हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं ने यह आशंका भी जताई है कि पोस्टपेड व्यवस्था में बिल अधिक आने की शिकायतें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली पर आधारित हैं और उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत की जानकारी आसानी से देख सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026