बुलंदशहर में भाई ने बहन पर कटार से हमला किया:सड़क पर रोका,अवैध संबंध से नाराज था,चेहरे-गले पर 10 से ज्यादा वार किए...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 10, 2025

बुलंदशहर में भाई ने बहन पर कटार से हमला किया:सड़क पर रोका,अवैध संबंध से नाराज था,चेहरे-गले पर 10 से ज्यादा वार किए...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में भाई ने बहन को कटार मारकर घायल कर दिया। महिला ससुराल से मायके जाने के लिए घर से निकली थी। तभी बीच सड़क पर उसने रोका और लगातार कटार मारने लगा। इस दौरान उसने चेहरे, गले, सीने और पेट समेत 10 से ज्यादा वार किए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ महिला को बचाने की कोशिश करने लगी। लाठी-डंडा और चप्पल चलाकर लोगों ने युवक को रोका। उसे पकड़कर पहले जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की हालत गंभीर है, जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात सिकंदराबाद के दादरी गेट चौकी की है। बहन के अवैध संबंध की वजह से भाई ने वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया है।

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 10 साल पहले दिल्ली के युवक से हुई थी। युवक का दिल्ली के कैंट एरिया में घर है। शादी के बाद महिला के दो बच्चे हुए। कुछ दिन पहले युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। जिससे उसके पैर में फैक्चर हो गया। पति घर पर रहने लगा। इसी बीच महिला का अपने देवर से अफेयर चलने लगा। जिसकी जानकारी होने पर पति ने महिला के मायके वालों को बताया। मायके वालों ने समझाया तो वह झगड़ा करने लगी। बार-बार समझाने पर भी नहीं मान रही थी। गुरुवार सुबह महिला अपने ससुराल दिल्ली से बुलंदशहर के लिए निकली। उसने अपने मायके में फोन कर पहले बता दिया था कि मायके आ रही है। बस से उतरने के बाद महिला जैसे ही दादरी गेट पुलिस चौकी की तरफ पैदल जाने लगी। महिला शाम तीन बजे मायके से 3 किमी दूर सिकंदराबाद कस्बे के टैक्सी स्टैंड के पास उतरी। तभी थोड़ी दूर पर स्थित रेवती मिष्ठान भंडार के सामने उसका बाई पहले से मौजूद था। वह बहन को देखते ही मारने के लिए दौड़ा।

युवक भी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज...

भाई ने पहले उसको दो-तीन थप्पड़ मारे। फिर सिर, चेहरे, गले और सीने पर लगातार कटार मारने लगा। महिला बचने के प्रयास में जमीन पर गिर गई। गिरते ही भाई ने उसके बाल पकड़ कर नोचे फिर चेहरे और सीने पर कटार मारने लगा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। महिला खून से लथपथ मदद के लिए पुकारती रही। लोगों ने किसी तरह महिला को युवक के चंगुल से बचाया। चौराहे पर खड़ी भीड़ ने भाई के ऊपर हमला कर दिया। भाई को महिला से दूर किया और जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया भर्ती कराया। मारपीट में महिला के भाई को भी चोट लगी है। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों की भीड़ देख वह भागने लगा तो लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।

भाई ने कहा- बहन के अपने सगे देवर से अवैध संबंध...

आरोपी ने बताया कि बहन पर हमले का उसे कोई अफसोस नहीं है। उसके जीजा एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनकी कमजोरी का फायदा उठाकर उसकी बड़ी बहन के अपने सगे देवर से अवैध संबंध हो गए। पिता और परिवार के लोगों ने बहुत समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। उसकी इस हरकत से घर का नाम खराब हो रहा था। इसलिए जैसे पता चला आज आ रही है, उसे मारने के लिए बस स्टैंड पर चला गया। दरोगा मंजीत कुमार ने बताया कि मौके से चाकू बरामद कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Published on October 10, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0