बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 25, 2026
बुलंदशहर में 22 जून को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र की अशोक वाटिका में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। बाद में उसकी पहचान बुलंदशहर के खुर्जा देहात स्थित नंगला शेखू निवासी कमल पुत्र रजुआ के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर खुर्जा नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। खुर्जा नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी अजीत को महेश वाटिका सिद्धेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट और आरोपी द्वारा पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद की गई है। आरोपी अजीत पुत्र गब्बर सिंह, जो महेश वाटिका, सिद्धेश्वर मंदिर के पास, खुर्जा नगर का निवासी है, को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की है। पूछताछ के दौरान आरोपी अजीत ने बताया कि मृतक कमल उसका दोस्त था और वे दोनों साथ काम करते थे। कुछ दिन पहले कमल से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें कमल ने उसे गाली दी थी। इसी का बदला लेने के लिए अजीत ने पहले कमल को शराब पिलाई। फिर मौका पाकर उसने कमल के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026