खुर्जा के जहांगीरपुर से 100 किमी दूर मथुरा में मिला युवक का शव,नहर में डूबे राजमिस्त्री का शव दो दिन बाद मिला..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 02, 2025

खुर्जा के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए एक राजमिस्त्री का शव मथुरा के नौहझील में मिला है।
मृतक की पहचान रघुवीर (36) के रूप में हुई है। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
वह गांव अहरौली का रहने वाला था। रघुवीर शनिवार सुबह 7:30 बजे मजदूरी के लिए घर से निकला था।
रविवार रात को पुलिस को परौरी नहर पुल के पास एक लावारिस बाइक और कपड़े मिले।
जांच में पता चला कि बाइक रघुवीर की थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू की।
मृतक के भाई अशोक कुमार ने बाइक और कपड़ों की पहचान की। आसपास के थानों और जिलों को भी सूचना दी गई।
नौहझील पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एनडीआरएफ की टीम ने मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव भूरेका के पास नहर से शव बरामद किया।
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह के अनुसार मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025