बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 08, 2025
बुलंदशहर में एक अधिवक्ता ने अपने पिता की खून जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स की संख्या में भारी अंतर का आरोप लगाया है। एक पैथोलॉजी लैब ने 12 हजार प्लेटलेट्स बताईं, जबकि दूसरी लैब में यह संख्या 1.09 लाख पाई गई। अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता के माथे पर गांठ के ऑपरेशन के लिए एक चिकित्सक को दिखाया गया था। चिकित्सक ने नगर पालिका के सामने स्थित एक पैथोलॉजी लैब से कुछ जांचें कराने की सलाह दी। इस लैब में कराई गई ब्लड जांच में प्लेटलेट्स की संख्या मात्र 12 हजार बताई गई। रिपोर्ट पर संदेह होने पर अधिवक्ता ने सिविल लाइन रोड स्थित एक अन्य पैथोलॉजी लैब से दोबारा जांच कराई। इस बार रिपोर्ट में प्लेटलेट्स की संख्या 1,09,000 दर्ज की गई। दूसरी रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। अधिवक्ता शर्मा का आरोप है कि नगर पालिका के सामने संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब गलत रिपोर्ट तैयार कर मरीजों के गलत इलाज का कारण बन रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि लैब में कोई प्रशिक्षित कर्मी या पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026