उत्तराखंड सीमा पर रोके जाएंगे 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे, सड़क के बाई तरफ ही लगेंगे शिविर....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 10, 2025

मेरठ में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। एडीजी भानू भास्कर ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीजे के आकार और आवाज पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। कांवड़ शिविरों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
TV Newsकल तक, मेरठ। 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार शाम को एडीजी भानू भास्कर ने कांवड़ यात्रा को लेकर थाना प्रभारी समेत जोन के 500 पुलिसकर्मियों के साथ आनलाइन बैठक की।
कहा कि 2023 में विद्युत लाइन से डीजे ( म्यूजिक सिस्टम) टकराने पर मेरठ के राली चौहान में पांच लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार डीजे की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 16 फीट से अधिक होने पर कार्रवाई होगी। आवाज 75 डेसीबल से ज्यादा नहीं होगी। किसी भी हालत में 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे को उत्तराखंड सीमा से उप्र सीमा में प्रवेश नही करने दिया जाएगा। कांवड़ शिविर भी सड़क के बांई तरफ 100 मीटर की दूरी पर लगेेंगे। जोन के 22 प्वाइंटों पर कांवड़ यात्रा का खाका तैयार करें। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के साथ शहर और देहात में बैठक करें। करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह म्यूजिक सिस्टम से लेकर रूट मैप तक स्वयं देखे।
एक सप्ताह बाद जोन स्तर की बैठक मुजफ्फरनगर में होगी। उसके बाद व्यवस्था को अंतिम रूप डीजीपी खुद देंगे। कहा कि 2023 में विद्युत लाइन से डीजे ( म्यूजिक सिस्टम) टकराने पर मेरठ के राली चौहान में पांच लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार डीजे की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 16 फीट से अधिक होने पर कार्रवाई होगी।
आवाज 75 डेसीबल से ज्यादा नहीं होगी। किसी भी हालत में 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे को उत्तराखंड सीमा से उप्र सीमा में प्रवेश नही करने दिया जाएगा।
डीआइजी कलानिधि नैथानी, डीआइजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह, एसएसपी डा. विपिन ताडा और कप्तान रोहित सजवान समेत जोन के सात जनपदों के कप्तान और एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज शामिल रहे।
रूट मैप को देखने के दिए आदेश....
:-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में भारी वाहनों को कब रोका जाएगा।
:-रोडवेज की बसें और हल्के वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था क्या रहेगी।
:-हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहनों को किस मार्ग से निकाला जाएगा।
:-बिजनौर से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए कौन सा मार्ग उपयुक्त रहेगा।
:-मुरादाबाद से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों का भी रूट तय होगा।
:-मेरठ से बागपत, शामली, बडौत जाने वाले मार्ग भी यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी।
Related Articles

अनूपशहर में किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:किसानों ने यूरिया और गन्ना मूल्य को लेकर उठाई आवाज,घटतौली पर भी जताई चिंता...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

कुर्ता-धोती में मैराथन दौड़ते हैं 'रनिंग ताऊ':60 साल की उम्र में 42 किमी मैराथन पूरी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

खुर्जा में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी, VIDEO:सेरेमिक मिट्टी से भरा वाहन जलकर राखMसड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025