कुर्ता-धोती में मैराथन दौड़ते हैं 'रनिंग ताऊ':60 साल की उम्र में 42 किमी मैराथन पूरी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2025

बुलंदशहर के अनूपशहर में रनाथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मदन गोदारा उर्फ़ 'रनिंग ताऊ' ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत की। दिल्ली के द्वारका स्थित धूलसिरस गांव के निवासी मदन को लोग आज दौड़ की दुनिया में उनके अनोखे अंदाज़ की वजह से पहचानते हैं। पूर्व में सेना में टेक्निशियन रहे मदन ने 1984 में महज 18 साल की उम्र में आर्मी ज्वाइन की थी। 2001 में रिटायरमेंट के करीब 15 साल बाद, उन्होंने 2016 से दौड़ना शुरू किया। उस समय उनका वजन 100 किलो था। शुरुआत में वे 10 किमी दौड़ते थे और उसी साल 42 किमी की मैराथन तक पहुँच गए। मदन ने नई दिल्ली मैराथन में धोती-कुर्ता और चमड़े के सैंडल पहनकर 42.20 किमी की पूर्ण मैराथन पूरी की। वे 12 घंटे से कम समय में 100 किमी अल्ट्रा रन भी पूरा कर चुके हैं। पिछले 4 वर्षों से वे अधिकतर दौड़ों में पारंपरिक परिधान पहनकर ही भाग लेते हैं। एक बार दोस्तों संग चर्चा के बाद उन्होंने पारंपरिक पहनावे में दौड़ना शुरू किया और पाया कि यह उन्हें सहज लगता है। उनका कहना है कि कुर्ता-धोती भारतीय संस्कृति की पहचान है और इसमें दौड़ने से उन्हें अलग ही खुशी मिलती है। तब से वे हर मैराथन और अल्ट्रा रन में कुर्ता-धोती और चमड़े की जूती पहनकर ही दौड़ते हैं।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025