खुर्जा में युवक को घेरकर पीटा:अग्निवीर जवान से 12 हजार और सोने की चेन लूटी,बेहोश होने पर घर के बाहर छोड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में थल सेना के एक अग्निवीर जवान के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। कश्मीर में तैनात जवान अमन प्रताप सिंह बुधवार को बाल कटवाने जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश जवान को जबरन घर के अंदर ले गए। उन्होंने जवान की जेब से 12 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली। जवान के विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल जवान ने खुर्जा कोतवाली में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। बदमाश उन्हें बेहोश हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जवान का मेडिकल परीक्षण करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026