बुलंदशहर में 13 साल से आवास योजना ठप:न आवंटन हुआ न मरम्मत,कांशीराम आवास जर्जर;100 से ज्यादा घरों पर अवैध कब्जे...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2025
बुलंदशहर में गरीबों के लिए करीब 13 साल पहले बनाए गए 400 कांशीराम आवास आज जर्जर हालत में हैं। इनकी न तो मरम्मत कराई गई, न ही आवंटन शुरू हो सका। तीन बार आवेदन करने वाले हजारों लोग अब भी छत का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार बदलते ही आवंटन की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। बसपा सरकार ने 2012 में नगर के नए रोडवेज बस स्टैंड के पास इन आवासों का निर्माण कराया था। इसके बाद से तीन-चार बार आवेदन मंगाए गए, पर छंटनी कभी नहीं हुई।
मरम्मत और आवंटन दोनों में अटकी फाइलें...
करीब तीन साल पहले इन्हें एआरएचसीएस (अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स) योजना के तहत 25 साल के लिए किराए पर देने की योजना बनी थी। सीएंडडीएस गाजियाबाद ने मरम्मत का प्रस्ताव भी तैयार किया, लेकिन न मंजूरी मिली न काम शुरू हुआ।
प्रभारी अधिकारी बोले – मरम्मत के बाद ही होगा आवंटन...
डूडा के प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि आवंटन से पहले आवासों की मरम्मत जरूरी है। इसके लिए सीएंडडीएस गाजियाबाद ने प्रस्ताव बनाया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मरम्मत शुरू कराई जाएगी, फिर आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
10 हजार से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन...
2011 के बाद से 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इन आवासों के लिए आवेदन किया था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और शासन से निर्देश न मिलने के कारण योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं। आवंटन न हो पाने से गरीब परिवार आज भी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।
100 से ज्यादा घरों पर अवैध कब्जे...
प्रशासनिक लापरवाही का हाल यह है कि अब तक 100 से ज्यादा आवासों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। कई असामाजिक तत्वों ने भी कब्जा जमा लिया है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026