बुलंदशहर में 1.33 करोड़ की सड़क एक माह बाद भी अधूरी:मंडी रोड निर्माण में देरी पर ईओ सख्त, व्यापारी-किसान परेशान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 29, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में मंडी रोड निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर पालिका ईओ निहारिका चौहान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। नई मंडी से जीटी रोड तक की सीसी रोड का निर्माण कार्य 1 करोड़ 33 लाख 68 हजार रुपये की लागत से होना है। पालिका ने 1 अगस्त 2025 को यह टेंडर दिया था। निर्माण कार्य चार माह में पूरा होना था। एक माह बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। इस कारण मंडी गेट से जीटी रोड तक जलभराव की समस्या बनी हुई है। व्यापारी, किसान और राहगीर इससे परेशान हैं। ईओ ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि वह निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क और नाली का निर्माण करे। पालिका ने इतनी बड़ी राशि इसलिए स्वीकृत की है ताकि इस मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। यह सड़क दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत स्वीकृत हुई है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026