बुलंदशहर में 15 से 17 अक्टूबर तक सभी डिवीजन कार्यालयों पर होगा समाधान:बिजली विभाग लगाएगा मेगा कैंप...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 14, 2025
बुलंदशहर में बिजली विभाग 15, 16 और 17 अक्टूबर को मेगा कैंप आयोजित करेगा। ये शिविर जिले के सभी डिवीजन कार्यालयों पर लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इन शिविरों में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने और उनकी समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए इन शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य विद्युत संबंधी विभिन्न मुद्दों का मौके पर ही समाधान करना है। शिविरों में नए बिजली कनेक्शन, बिल संशोधन, भार वृद्धि, बिजली बिल जमा करना, पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी, स्मार्ट मीटर की स्थापना, खराब मीटर बदलना, विधा परिवर्तन, और बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026