डिबाई के जरगवां में सट्टे के पैसों को लेकर मारपीट:सड़क पर भिड़े 15-20 लोग, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2026
डिबाई के जरगवां में सट्टे के पैसों को लेकर मारपीट:सड़क पर भिड़े 15-20 लोग, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
डिबाई के जरगवां कस्बे में सट्टे के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात जमकर मारपीट हुई। इस घटना में करीब 15-20 महिला-पुरुष सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गए और लात-घूंसे चले। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद तीन-चार दिन पहले सट्टे में जीती गई रकम का भुगतान न होने को लेकर शुरू हुआ था। शुक्रवार देर रात इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते करीब 15-20 लोग, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे, सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। इस अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान भी बिखर गया, जिससे कस्बे की सड़क पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति
Related Articles
जसर में बंद सामुदायिक शौचालय खुला:दैनिक भास्कर की खबर के बाद ग्रामीणों को मिल रही सुविधा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026
कमालपुर-रघुनाथपुर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश:मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत की मांग...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026
नयाबांस पुलिया पर दो बाइकों की भिड़ंत:एक युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026