नयाबांस पुलिया पर दो बाइकों की भिड़ंत:एक युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2026
नयाबांस पुलिया पर दो बाइकों की भिड़ंत:एक युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में देर रात करीब 8 बजे नयाबांस पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को सड़क से उठाकर स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 35 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। स्याना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल पक्ष से तहरीर प्राप्त कर ली है और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
जसर में बंद सामुदायिक शौचालय खुला:दैनिक भास्कर की खबर के बाद ग्रामीणों को मिल रही सुविधा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026
कमालपुर-रघुनाथपुर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश:मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत की मांग...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026
डिबाई के जरगवां में सट्टे के पैसों को लेकर मारपीट:सड़क पर भिड़े 15-20 लोग, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 01, 2026