बुलंदशहर में 15 फुट का मिला अजगर:3 KM तक अजगर के साथ बच्चों ने बनाई रील,बिना वन विभाग को सूचित किए घुमाया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 07, 2025

बुलंदशहर की कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र में 15 फुट का विशालकाय अजगर निकल आया।
बुलंदशहर–अनूपशहर मार्ग पर करीब 3 किमी तक अजगर के साथ रोड पर ही रील बनाई गई और सेल्फी ली गई।
अजगर को ग्रामीणों और बच्चों ने हाथ से ही पकड़ लिया। बाद में अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
15 फुट लंबे इस विशालकाय अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट के पास आज सुबह अचानक अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई।
दर्जनभर से ज्यादा बच्चों ने अजगर को हाथ में पकड़ लिया और उसे बुलंदशहर रोड पर लेकर चल दिए।
सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात ये रही कि किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस या वन विभाग को नहीं दी।
करीब 3 किमी तक बच्चे अजगर के साथ चलते रहे और वीडियो बनाते रहे। बच्चों ने ही अजगर को जंगल में छोड़ दिया।
एसडीएम अनुपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था।
इस पूरे घटनाक्रम की वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।
वे इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ले रही हैं।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025